Breaking News

बिहार :: बेटियां अभिशाप नहीं वरदान समझी जाएगी – संजय सरावगी

दरभंगा : विधायक संजय सरावगी ने कहा कि छात्राओं के लिए जितनी योजनाएं उपलब्ध हैं। उसमें समाज में बेटियों का जन्म अभिशाप नहीं वरदान समझा जाएगा। अगर बेटियां नहीं होंगी, तो सृष्टि की संरचना ही अभिशप्त हो जाएगी और सामाजिक ताना-बाना ही बिखर कर रह जाएगा। विधायक मुहल्ला जुरावन सिंह स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय में नये भवन का उद्घाटन और 1 करोड़ 27 लाख की राशि से बनने वाले 3 मंजिले भवन के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस स्कूल की भवन की पूर्व स्थिति बहुत दयनीय थी। परंतु इस स्कूल का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस गौरवशाली इतिहास को सहेजने के लिए भवन की आवश्यकता थी, जो अब पूरा होने जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में बालिकाओं को पेयजल- शौचालय आदि की भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, जो अब दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ठंढ़े जल के लिए फ्रिज, वाटर कूलर और शौचालय में पानी की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नये भवन में उपस्कर, फर्नीचर आदि की सुसज्जित व्यवस्था की जाएगी और निजी संस्थानों की तरह नये भवन में टाईल्स भी लगाया जाएगा।

इस मौके पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रामाश्रय प्रसाद, प्रधानाचार्य डॉ. शिवनाथ यादव, डॉ. मधु उपाध्याय, डॉ. जगदीश प्रसाद साहु, प्रमोद शरण साहु, जयप्रकाश कनोजिया, जगदीश भारती, चंद्रकांत यादव, अकील अहमद, पंकज ठाकुर, राकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक खुर्शीद आलम ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *