Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / डीडीसी तनय सुल्तानिया की बैठक, स्वीप अभियान में तेजी लाने का दिए निर्देश

डीडीसी तनय सुल्तानिया की बैठक, स्वीप अभियान में तेजी लाने का दिए निर्देश

दरभंगा : उप विकास आयुक्त-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, दरभंगा तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में स्वीप अभियान में तेजी लाने को लेकर स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।


बैठक में कोविड-19 का गाईडलाइन का पालन करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के दौरान ई.वी.एम. जागरूकता सेन्टर, जिला परिषद् परिसर में संस्थापित करने का निर्णय लिया गया तथा नामांकन के उपरांत समाहरणालय परिसर में 01 ई.वी.एम. जागरूकता केन्द्र संस्थापित कराने पर विचार-विमर्श किया गया।

डीडीसी कार्यालय में बैठक

जीविका को प्रत्येक प्रखण्ड में 25-25 जीविका दीदीयों को एकत्रित करने तथा ऑनलाइन जागरूकता बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया।
मतदाता पर्ची के साथ कोविड-19 के गाईडलाइन को भी संलग्न कर बी.एल.ओ. के माध्यम से घर-घर वितरित करवाने पर चर्चा की गई। सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 के गाईडलाइन का बैनर लगवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत 01 दिन पैदल मार्च करवाने पर विचार किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्त्ता श्री आलोक राज, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस.) अलका अम्रपाली, जीविका के डी.पी.एम. मुकेश तिवारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा नुपूर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शम्भू प्रसाद एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …