डेस्क : दरभंगा के वार्ड नं 28 मदारपुर मोहल्ले में रोड पर रविवार को गाय मृत मिली। सड़क किनारे मृत पड़ी गाय की जब प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली तो आसपास से गुजर रहे लोगों व मोहल्लेवासियों ने उसे दफनाने के लिए वार्ड पार्षद को फोन किया लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जब इस बाबत वार्ड पार्षद से पूछा गया तो वार्ड पार्षद ने कहा कि रविवार होने के कारण कर्मचारी छुट्टी पर हैं अब सोमवार सुबह ही मृत गाय को सड़क पर से हटा कर दफनाया जा सकता है।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि बार बार ख़बर करने के बाद भी वार्ड पार्षद मौके पर नहीं पहुंचे। घंटों बीतने के कारण मृत गाय से बदबू आनी शुरू हो गई है मगर सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बार बार वार्ड पार्षद को फोन करने पर पार्षद आगबबूला हो गये और कहा कि नगर आयुक्त और मेयर को ख़बर कर दीजिए वो लोग अधिकारी हैं वो तुरंत हटवा देंगे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !