दरभंगा : जिलाधिकारी के निर्देश पर ठनका गिरने से मरे व्यक्ति के परिजन को 4 लाख रूपये का चेक सौंप दिया गया हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विदित हो कि अंचलाधिकारी हनुमान नगर द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि आज दिन में 11 बजे आकाशीय बिजली / ठनका गिरने से उनके अंचल अंतर्गत डिलाही पंचायत के छोटी डिलाही नयानगर वार्ड नंबर 2 के एक व्यक्ति मिथिलेश कुमार, उम्र लगभग 18 वर्ष की मृत्यु हो गयी हैं. लाश को पोस्टमॉर्टेम हेतु भेजा गया हैं.

जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस एम द्वारा इस घटना पर दुःख व्यक्त किया गया और अंचलाधिकारी हनुमान नगर को तुरंत शोक संतप्त परिवार को आपदा प्रावधान के तहत देय आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया. अंचलाधिकारी हनुमान नगर ने आदेश का त्वरित अनुपालन करते हुए मृतक के पिता लगन यादव को अनुग्रह अनुदान के रूप में 4.00 लाख रूपये का चेक उनके घर पर जाकर सौंप दिया हैं.
जिलाधिकारी ने इसके साथ ही सभी सीओ को आज आंधी वारिष ओलावृष्टि के चलते हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया हैं ताकि क्षति के लिये मुआवज़ा प्रदान किया जा सके.
वहीं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आंधी में क्षति ग्रस्त हुए झोपडी, छपर आदि से संबंधित परिवारों को पॉलिथीन शीट उपलब्ध कराया जा रहा हैं. कहा हैं कि क्षति का
विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार मुआवज़ा प्रदान किया जायेगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !