दरभंगा : हनुमाननगर के नरसारा पंचायत में आज आयुष्मान भारत के तहत गोल्ड कार्ड वितरण करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी लोकसभा प्रभारी डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना की शुरूआत की है और जिसका प्रमाण है कि आप लोगों के हाथ में आज गोल्ड कार्ड मिल गया है। 
उन्होंने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज प्रति वर्ष करवा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा शुरू किये गये गरीब हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र, डॉ. भुवनेश्वर मिश्र, मोहन पासवान आदि ने अपने विचार रखे।
वहीं गोल्ड कार्ड पाने वालों में रामजी राम, अन्पूर्णा देवी, निर्मला देवी, कुलदीप बैठा सहित 57 लोगों के बीच कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता रामकुमार मिश्र के दरवाजे पर आयोजित की गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
