दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के लिए पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम/द्वितीय मतदान पदाधिकारियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण करने जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. पूर्वाह्न 11.30 बजे बी.के.डी. जिला स्कूल पहुँचे। वहाँ उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान की जाने वाली व्यवस्था का मुआयना किया तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों के लिए चाय, पानी, सैनिटाइजर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष का भ्रमण करने के दौरान कमरा संख्या – 11 में प्रवेश कर मास्टर प्रशिक्षक राहुल कुमार झा एवं सुनील कुमार झा से दिए जा रहे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उनसे पूछा कि इस बार कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन के अनुसार मतदान केन्द्र पर कौन-कौन सी व्यवस्था की जानी है। क्या इससे प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया जा रहा है, तो दोनोोंोो निरूत्तर हो गये। इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षार्थियों को बताया कि इस बार मतदान के एक दिन पूर्व मतदान केन्द्र को सेनिटाईज किया जाएगा तथा मतदान के दिन प्रवेश द्वार पर एक आशा या ए.एन.एम. थर्मल स्कैनर लेकर रहेंगी तथा प्रत्येक मतदाता का थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। जिसका तापमान सामान्य से अधिक पाया जाएगा, उसे प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जाएगा तथा 10 मिनट तक ठंडे स्थान पर बैठाया जाएगा, इसके बाद फिर थर्मल स्क्रेनिंग की जाएगी। यदि इस बार भी उसका तापमान अधिक पाया गया, तो उसे रोक दिया जाएगा और एक टोकन देकर उसे अंतिम 01 घंटे की अवधि में मतदान हेतु बुलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्येक मतदाता को गलब्स दिया जाएगा, इसके बाद हाथ सेनिटाईज किया जाएगा, यदि उसे हस्ताक्षर करना नहीं आता है, तो रजिस्टर 17ए में पहचान बनाने के लिए अंगूठे में इंक लगाने के लिए इयर बर्ड दिया जाएगा, जिसके सहारे वह अपना निशान दे सकेगा। मतदान तिथि को अंतिम अवधि में कोविड 19 पॉजिटिव मतदान करने आएंगे। उस दौरान सभी मतदान कर्मी, पीठासीन पदाधिकारी पी.पी.ई. किट्स में रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हेल्प डेस्क के समीप सभी मास्टर प्रशिक्षकों को बुलाकर उक्त जानकारी पुनः दी गई तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कर्मियों को इससे अवगत कराने को कहा गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मी को ई.वी.एम./वी.वी. पैट एवं मतदान केन्द्र के सभी कार्यों की जानकारी होनी चाहिए। यह भी हो सकता है कि पी-2 को पी-1 की जगह लगाया जाए।

इसके उपरांत उन्होंने एम.एल.एकेडमी, बेंता में प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। वहाँ भी प्रत्येक कमरों में घुमकर प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा सभी मास्टर प्रशिक्षकों को उपर्युक्त बातों से अवगत कराया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की उपस्थिति की जानकारी ली तथा कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वालों मतदान कर्मियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुकी इस बार के चुनाव में अधिक कर्मियों की आवश्यकता है इसलिए किसी चुनाव कार्य से विमुक्ति नहीं दी जाएगी।

इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता मो0 सादुल हसन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बी.के.डी. जिला स्कूल के 18 कमरों में 600 प्रथम मतदान पदाधिकारी को तथा एम.एल. एकेडमी के 18 कमरों में 600 पीठासीन पदाधिकारी को दोनों पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक कमरें में 02-02 मास्टर प्रशिक्षक, एल.ई.डी., ई.वी.एम., वी.वी.पैट के साथ प्रशिक्षण दे रहे थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !