Breaking News

मतदान केन्द्रों का जिलाधिकारी त्यागराजन एस. एम. ने लिया जायजा

दरभंगा : जिलाधिकारी त्यागराजन एस. एम. द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन- 2019 को लेकर मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करने हेतु तीन मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। 

सर्वप्रथम अद्यौगिक केन्द्र, बेला, दरभंगा के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वहां रैम्प नहीं बनाया गया है। इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दरभंगा सदर तथा अनुमण्डल पदाधिकारी दरभंगा सदर को निदेश दिया कि शीघ्र रैलिंग के साथ रैम्प का निर्माण कराते हुए कार्य की सूचना दें। इसके बाद क्षेत्रिय पशुपालन कार्यालय के निरीक्षण में चापाकल नहीं पाये जाने पर शीघ्र चापाकल गाड़ने की कारवाई का निदेश दिया।

प्राथमिक विद्यालय, बेला शंकर में भी रैम्प नहीं पाये जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होनें शीघ्र रैलिंग के साथ रैम्प निर्माण का निदेश दिया। औद्योगिक केन्द्र, बेला तथा प्राथमिक विद्यालय, बेला शंकर में चापाकल और शौचालय की व्यवस्था पायी गई। सभी मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दरभंगा सदर रवि सिन्हा उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *