Breaking News

निरीक्षण के क्रम में देकुली पहुंचे जिलाधिकारी, लोगों की समस्याओं से हुए अवगत दिए कई निर्देश

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों की निरीक्षण के क्रम में बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत देकुली पंचायत में मध्य विद्यालय बासुदेवपुर एवं उसके आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। विद्यालय प्रांगण में चल रहे सामुदायिक रसोई की जांच करते हुए वहां उपस्थित लोगों से बात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित व्यक्तियों के लिए 53 सामुदायिक रसोई चलाए जा रहे हैं जहाँ लगभग 12 हजार व्यक्ति सुबह-शाम भोजन कर रहे हैं। इसके साथ ही विस्थापित परिवारों के बीच अब तक 1100 पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया गया।

  • बहादुरपुर के डेकुली पंचायत में चल रहे बचाव व राहत कार्य का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
  • बहादुरपुर के 53 सामुदायिक रसोई में 12 हजार लोग कर रहे हैं भोजन
  • बहादुरपुर में 1100 पॉलीथिन सीट का किया गया वितरण
  • स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की की जा रही है जांच

जिलाधिकारी के निर्देश पर पीएचइडी द्वारा प्रभावित इलाकों में पेयजल का प्रबंध किया जा रहा है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टरों के विभिन्न टीमों द्वारा जगह-जगह पर कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की रही है तथा उन्हें निःशुल्क दवा मुहैया कराई जा रही है। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता एवं अंचलाधिकारी बहादुरपुर साथ थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *