Breaking News

DLSA दरभंगा :: जिला जज ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक, 9 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

डेस्क : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने समीक्षात्मक बैठक किया।


बैठक में संबंधित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि 09 मार्च को अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए बकायादारों से प्रि-काउंसलिंग करें।


उन्होंने कहा कि बैंकों की जो सबसे अच्छी ऋण चुकता संबंधी योजना हो, उसके संबंध में ऋणधारकों को बतायें। साथ ही प्रचार वाहनों से संबंधित क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने समझौते के आधार पर मुकदमा,पूर्व मामलों के निष्पादन करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि सभी बैंक अधिकारी प्री-काउंसलिंग के के माध्यम से समझौते का प्रस्ताव ऋणधारकों के समझ रखें। उन्हें बकाया चुकाने के लिए प्रोत्साहित करें।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित एल.डी.एम, सेंट्रल बैंक,पी.एन.बी,एस.बी.आई, ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज एवं यूको बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …