Breaking News

रविदास जयंती :: LNMU दरभंगा में निबंध,भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

डेस्क : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में हिंदी विभाग एवं विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर निबंध, भाषण एवं वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं संयोजक के रूप में मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो० ए.के.बच्चन उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में डॉ० सरिता कुमारी, डॉ० सुकृति, डॉ० अनुरंजन, डॉ० मंजरी खरे और डॉ० अखिलेश कुमार सिंह रहे।

निबंध प्रतियोगिता का विषय– “वर्तमान समय में संत रविदास के चिंतन की प्रासंगिकता”, भाषण प्रतियोगिता का विषय– “संत रविदास का जीवन संदेश” और वाद–विवाद प्रतियोगिता का विषय– “भक्ति साहित्य के विकास में रविदास का महत्त्व सर्वाधिक” था। विश्वविद्यालय के कई विभागों और महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं और शोधार्थियों ने उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया।


इस अवसर पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो० उमेश कुमार ने रैदास को याद करते हुए प्रतिभागियों को भाषण, निबंध और वाद – विवाद की बारीकियों को समझाया।

मौके पर दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ० रुद्रकांत अमर, डॉ० राजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच का संचालन हिंदी विभाग के सह प्राचार्य डॉ० आनंद प्रकाश गुप्ता ने किया। कल दिनांक 23.02.2024 को प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …