Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / मानवाधिकार दिवस :: DLSA दरभंगा द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित

मानवाधिकार दिवस :: DLSA दरभंगा द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट, दरभंगा। बिहार मानव अधिकार आयोग एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

न्यायालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय ने न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को मानवाधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के मानवाधिकारों का संरक्षण बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के नेतृत्व में मंडल कारा में बंदियों के बीच मानवाधिकार एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव ने बताया कि भारतीय संविधान में मानवाधिकारों को अत्यंत महत्व दिया गया है। समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकार जैसे मौलिक अधिकार सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के प्राप्त हैं। इन अधिकारों की रक्षा हेतु सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को विशेष अधिकार प्राप्त हैं।

 

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की तरह काराधीन बंदियों को भी गरिमा के साथ जीवन जीने एवं मानवाधिकारों का संरक्षण पाने का पूर्ण अधिकार है।

मानवाधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …