Breaking News

लहेरियासराय थाना पहुंचे SSP जगुनाथ रेड्डी, लंबित कांडों पर त्वरित कार्रवाई का दिए निर्देश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजी—दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोज़ल, दैनिकी, ओ.डी. पंजी, गुंडा पंजी एवं अपराध अनुसंधान पंजी आदि की विस्तारपूर्वक जांच की गई।

 

जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी एसएसपी दरभंगा (फाइल फोटो)

 

निरीक्षण के उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश।
  • विभिन्न कांडों में शीघ्र एवं अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश।
  • क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए विशेष निर्देश।
  • थाना में संधारित सभी पंजीयों एवं लंबित कांडों की समीक्षा कर आवश्यक अनुपालन का निर्देश।
  • PC समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW, इश्तिहार एवं कुर्की पंजी की जांच की गई।
  • लंबित समन, BW एवं NBW को प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर तामील करने का निर्देश।
  • इश्तिहार एवं कुर्की को प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर तामील करने का आदेश।
  • थाना परिसर में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु निर्देश।
  • हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का उद्देश्य थाना संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …