Breaking News

जिला जज का डीटीओ और एमवीआई के साथ बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च को

दरभंगा। दावा वादों के निराकरण में आनेवाली बाधाओं को दूर करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आगामी 09 मार्च 2024 को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों का निपटारा किया जाना है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की जो भी लम्बित मामले है उसे जल्द से जल्द पुरा करें। उन्होंने कहा कि विभाग की स्तर से वाद के निपटारे में कठिनाई नहीं होनी चाहिए।


बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिया,अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव,जिला परिवहन पदाधिकारी,मोटर वाहन निरीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …