Breaking News

रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पर राशि गबन का आरोप, दरभंगा डीएम डीडीसी को लिखा पत्र

दरभंगा। लोकतांत्रिक लोक राज्य पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी निवासी राजेश सम्राट ने रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत करते हुए दरभंगा डीएम और डीडीसी को पत्र लिखा है।

डीएम डीडीसी को दिए आवेदन में राजेश सम्राट ने लिखा है कि गाँव के लोगों के बीच गाँव की समस्या को लेकर बातचीत करने के दौरान यह बात प्रकाश में आया कि बहादुरपुर प्रखण्ड अन्तर्गत रामभद्रपुर पंचायत में विगत हुई वर्ष 2021 से 2024 तक में नल जल सड़क नाला साफ सफाई पंचायत भवन लाईब्रेरी जैसी कई सरकारी योजनाएं गाँव एवं गाँव के जनता के विकास के लिए लाया गया। लेकिन मुखिया प्रतिनिधि द्वारा आजतक रामभद्रपुर पंचायत में आए राशि का कोई भी उपयोग गाँव के जनता के विकास में नहीं किया गया।

इन सभी मुद्दो को लेकर गाँववालों की तरफ से राजेश सम्राट वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि के पास पहुँचें और सरकार द्वारा पंचायत के विकास के लिए प्राप्त राशि के विषय में मुखिया प्रतिनिधि से बातचीत करने पहुंचा तो मुखिया प्रतिनिधि द्वारा कुछ भी बताने से इंकार किया गया। जो कही न कही मुखिया प्रतिनिधि के कार्यशैली को दर्शाता है।

राजेश सम्राट ने डीएम डीडीसी को अपने स्तर से जांच करने की गुहार लगाते हुए पत्र में लिखा कि बहादुरपुर प्रखण्ड स्थित रामभद्रपुर पंचायत में विगत कई वर्षों (2021-2024) से प्राप्त विकास राशि के विषय में जमीनी स्तर पर जाँच की जाए ताकि पंचायत के विकास के नाम पर गबन किए गए राशि का खुलासा हो सके। जो कि गाँव के विकास एवं गाँव की जनता के न्यायहित के लिए अतिआवश्यक है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …