दरभंगा : कोरोना महामारी की इस कठोर एवं चुनौतीपूर्ण समय में आम जनता की जरूरतों को पूरा करने हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा भेजी गई वित्तीय सहायता राशि को सुलभता से सामाजिक दूरी बनाकर एवं सैनिटिज़ेशन के सभी मानदडों का पालन करते हुए भुगतान करने की प्रक्रिया में भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के आधार सक्षम भुगतान प्रणाली ( AEPS) के तहत 10,000/- तक की निकासी निः शुल्क चाहे किसी भी बैंक का खाता हो, आसानी से सिर्फ आधार संख्या देने पर (यदि खाता आधार से लिंक हो) मिनटों में की जाती है। इसमें सिर्फ ग्राहक के बायोमेट्रिक पहचान की आवश्यकता पड़ती है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
डाक अधीक्षक के आग्रह पर जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस एम के द्वारा समाहरणालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर “चलंत डाक आधार एटीएम-II” का शुभारंभ पूरे दरभंगा जिले के लिए किया गया। चलंत एटीएम के माध्यम से डाक घर की सभी सेवाएं जैसे स्पीडपोस्ट, रजिस्टर्ड लेटर और आवश्यक पार्सेल बुकिंग, डाकघर बचत खाता से जमा निकासी आईपीपीबी खाता से या किसी भी बैंक के खाता से निकासी ग्राहकों के द्वारा उनके अपने घर पर ही की जा सकेगी। इसमें दो कर्मचारी पूरे जिले में घूम-घूम कर जनता को सभी सेवाएँ देंगे।

जिलाधिकारी ने डाक विभाग के इस पहल की सराहना की हैं. कहा कि डाक विभाग के इस पहल से बैंको में भीड़ कमेगी और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन सम्भव हो सकेगा.
कहा कि निश्चय रूप से विभाग और प्रशासन का यह कदम गरीब लाभार्थी को सेवा और सुविधा पहुंचाने में सफल साबित होगा।
जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए डाक विभाग की इस सुविधा की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया ।
डाक अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इसके तहत गैस सब्सिडी, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा योजना इत्यादि का भुगतान आसानी से डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है. इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए डाक अधीक्षक श्री उमेश चंद्र द्वारा दरभंगा के शहरी और इसके आस-पास के इलाके में “Post Office On Wheels” की शुरुआत 07.04.2020 को की गयी थी जो काफी सफल साबित हुआ। इसका खासकर बूढ़े- बुजुर्ग, विकलांग, मजदूर वर्ग आदि के द्वारा काफी लाभ उठाया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी दरभंगा द्वारा दिनांक 16.04.2020 को डाक अधीक्षक के साथ हुई मीटिंग में लाभार्थियों के सुविधा हेतु “चलंत डाक आधार एटीएम ” को पूरे जिले में ग्रामीण जनता को सुविधा मुहैया कराने हेतु कहा गया था ।
मौके पर दरभंगा के सभी अधिकारी, कर्मचारी समेत डाक विभाग के श्री आनंद शंकर झा, वरीय मैनेजर, आईपीपीबी, श्री एम. पी. देव, प्रशासन पी.टी. सी., मनोज कुमार, सहायक डाक अधीक्षक, संगीत कुमार, डाक निरीक्षक केंद्रीय, जन संपर्क निरीक्षक लहेरियासराय श्री विनोद कुमार , दिलीप पासवान, रंजीत कुमार, किशोर कुमार भी उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !