दरभंगा : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षान्तर्गत डोर स्टेप डिलीवरी के लिए प्रयुक्त वाहनों को बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्वीकता प्राप्त परिवारों के लिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत खाद्यान्नों के उठाव, वितरण एवं निर्गमन व्यवस्था को पूर्ण पारदर्शी बनाने एवं जन साधारण के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रिफैब्रिकेटेड वाहनों को क्षेत्र में भेजा जा रहा है। इन वाहनों में लगे फ्लेक्स के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं इससे जुड़ी बातों का प्रचार-प्रसार होगा। वहीं इन वाहनों में लगे ओडियो सिस्टम के माध्यम से भी योजना की जानकारी दी जायेगी।

जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा द्वारा बताया गया कि कुल 20 गाड़ियां जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी जा रही है। जिसमें दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में 05 गाड़ियां, मनीगाछी प्रखण्ड में 05, सिंहवाड़ा प्रखण्ड में 05, बहादुरपुर प्रखण्ड क्षेत्र में 05 गाड़ियाँ शामिल है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम अभिनव भास्कर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता एवं अन्य अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !