सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संस्थापित किये जा रहे दोनों ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया।


- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट, जो लिक्यूड से ऑक्सीजन बनाता है, का कार्य लगभग समापन की ओर है।

आई.सी.यू. के बेड तक पाइप लाईन लगाने को लेकर बी.एम.एस.आई.सी.एल एवं लिण्डे इण्डिया लिमिटेड के बीच के भ्रम की स्थिति को बी.एम.एस.आई.सी.एल के प्रबंध निदेशक प्रदीप झा से जिलाधिकारी ने वार्ता कर दूर कर दिया और अब पाईप लाइन का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा ।

वहीं पी.एस.ए. तकनीकी से ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के लिए सिविल वर्क का काम अंतिम चरण में है। शेड निर्माण का कार्य आज रात्रि तक पूरा कर लिया जाएगा।

संबंधित संवेदक ने बताया कि कल तक ऑक्सीजन प्लांट आ जाएगा और 10 अगस्त तक सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस प्लांट के पाइप लाइन का काम भी प्रगति पर है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, प्राचार्य, डी.एम.सी.एच., डी.एम.सी.एच. के अधीक्षक मनी भूषण शर्मा, वरीय उप समाहर्त्ता ललित राही एवं अन्य उपस्थित थे।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !