Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक की गई।

vlcsnap-2016-07-14-20h40m35s661दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला पदाधिकारी डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जिला के कृषि योग्य भूमि में धान की बुवाई की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। जिला कृषि पदाधिकारी ने अबतक कुल 80 प्रतिशत धान के बुवाई हो जाने की जानकारी दी। फसल के सिचाई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली गई। लघु सिचाई के अन्तर्गत स्टेट ट्यूबवेल के अद्यतन स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि जिले में कुल 416 में से मात्र 57 स्टेट ट्यूबवेल कार्यरत है। विद्युत आपूत्र्ति के अभाव में 27 स्टेट ट्यूबवेल के बन्द रहने की जानकारी दिये जाने पर जिला पदाधिकारी ने अविलम्ब विद्युत विभाग को सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया ताकि विद्युत आपूत्र्ति सुनिश्चित की जा सकें। शताब्दी नलकूप योजना के अन्तर्गत जिला में कुल 1399 आवेदन पत्र के प्राप्त होने की जानकारी दी गई।

जिसमें 605 के स्वीकृत हो जाने एवं 23 के भुगतान किये जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने स्थिति को असंतोषजनक माना एवं उप विकास आयुक्त को प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ इसकी समीक्षा कर तत्काल राशि वितरण करने का निदेश दिया। मिट्टी जाँच की स्थिति भी असंतोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी ने स्वयं मिट्टी जाँच केन्द्र के निरीक्षण किये जाने की मंशा जाहिर की।

जिला में उर्वरक के उपलब्धता की समीक्षा की गई। थोक एवं खुदरा बिक्रेताओं के दुकान का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया। पशुपालन विभाग के अन्तर्गत टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई। इसके तहत कुल 06 हजार वैक्सिन के प्राप्त होने की जानकारी दी गई। तत्काल कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं हनुमाननगर प्रखण्ड में अवश्यकतानुसार पशुओं का टीकाकरण किये जाने की जानकारी दी गई।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, जिला कृषि पदाधिकारी, नवार्ड के प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी व टास्क फोर्स के सदस्यगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …