Breaking News

श्रावण के दुसरे सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ !

maxresdefaultचतरा (रांची ब्यूूरो): शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रावण के दुसरी सोमवारी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रावण सोमवारी पर विशेष कर महिलाएं व युवतियां सुबह से ही अपने आस-पास के शिवालयों में पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते दिखाई दिए। व्रत रखे श्रद्धालुओं ने पुरे दिन निर्जला उपवास रह कर भगवान भोले शंकर के आराधना में लिन रहे। यू तो सोमवारी को लेकर प्रायः सभी शिवालयों में भक्तो की भीड़ लगी। पर शहर के कठौतिया, हेरु नदी, लकलकवानाथ शिव मंदिर, पत्थलगड़ा स्थित लेंबोईया पहाड़ी पर अवस्थित नर्मदेष्वर मंदिर, कुंदा प्रखंड के महादेव मठ व भद्रकाली स्थित सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में पुरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। उक्त शिवालयों मंे भिड़ रहने के कारन जलाभिषेक के लिए भक्तों को काफी देर तक कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। दुसरी ओर दर्जनो कांवरियों का जत्था भी सोमवार को स्थानिय मंदिरों में पूजा करने के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ। कुंदा के महादेव मठ में प्रतापपुर के अमझर नदी घाट से जल उठा कर दर्जनों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …