Breaking News

डीएम ने दरभंगा जंक्शन पर आइसोलेशन वार्ड में तब्दील रेल कोच का किया निरीक्षण

दरभंगा : रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेल कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। इसमें कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस. एम. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेल कोच आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा इसका उपयोग किया जायेगा। कहा कि कोरोना महामारी के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करकार उन्हें क्वारंटाइन किया जायेगा।

बताया गया कि रेलवे द्वारा कुल 13 कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील की जा रही है। इसमें एक कोच डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी के लिए सुरक्षित रहेगा।


बताया कि एक कोच में 08 से 16 व्यक्ति क्वारंटाइन किये जा सकते है। जिलाधिकारी ने वैश्विक कोरोना संकट के समय में रेलवे के इस पहल की सराहना किये।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त-सह- नोडल पदाधिकारी, आइसोलेशन कोषांग डॉ. कारी प्रसाद महतो एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …