दरभंगा : जिलाधिकारी, दरभंगा ने जिला में कार्यरत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पूर्वीकता प्राप्त गृहस्थी एवं अत्योदय योजना के लाभार्थियों को माह अप्रैल का नियमित खाद्यान्न के साथ एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। निर्देशनुसार पीडीएस डीलरों द्वारा आज से खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सभी पीडीएस डीलरों को आदेशित किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी पी.डी.एस. दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करते हुए खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित की जाये.यह सभी के लिये अनिवार्य होगा।

कहा है कि राशन लेने के लिए आने वाले लाभार्थियों को गोल घेरे बनाकर अलग-अलग खड़ा किया जाये और बारी-बारी से लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता बरतते हुए खाद्यान्न उपलब्ध कराई जाये। वितरण को सुगम रखने के लिये कार्ड धारियों को कूपन देने का निर्देश दिया गया है.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार द्वारा लॉक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्डधारियों को प्रति व्यक्ति 05-05 किलो अतिरिक्त चावल मुफ्त में दिया जा रहा है। लाभार्थी को सिर्फ माह अप्रैल के नियमित खाद्यान्न के लिए ही मूल्य चुकाना होगा।

पी.डी.एस. दुकानों मे पूरी पारदर्शी के साथ खाद्यान्न का वितरण कराने हेतु अधिकारियों के द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है एवं जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी कोषांग से बराबर अनुश्रवण किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !