दरभंगा : आज पुरबाहन में जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस एम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम के द्वारा दरभंगा कारा का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में एक बंदी करण झा के पास से एक मेमोरी कार्ड एवं एक अन्य वन्दी गौतम उर्फ़ जोंटी के पास से 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया.
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
जेल अधीक्षक संदीप कुमार द्वारा बताया गया कि आज तड़के जिला प्रशासन एबं कारा प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से जेल के सभी सेल एवं वार्डों का बारीकी से जाँच किया गया.

जाँच में दो बंदियों के पास से अवांछित सामग्री बरामद हुई. इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त अवधि में ड्यूटी पर तैनात दफा इंचार्ज शम्भु देव तथा दो वार्ड इंचार्ज श्री राम एवं विजेंद्र से कर्तव्य निर्बहन में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर उक्त कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

औचक निरीक्षण में सदर एसडीओ राकेश गुप्ता, एसडीपीओ अनोज कुमार, जेल अधीक्षक सहित जेल के अन्य गार्ड सम्मिलित थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !