Breaking News

DMCH :: मधुबनी के युवक की इलाज के दौरान मौत, भारी हंगामा

दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन आईसीयू में इलाज के दौरान युवक की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ने पर युवक को रविवार को इलाज के लिए वहां भर्ती कराया गया था। परिजनों ने डॉक्टरों पर सही उपचार नहीं करने का आरोप लगते हुए हंगामा किया।

हंगामे की वजह से वहां करीब ढाई घंटे तक अफरातफरी मची रही। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र निवासी देवनारायण झा के इकलौते पुत्र कृष्ण कुमार झा (25) के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि मधुबनी अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद शनिवार की देर रात कृष्ण कुमार झा को डीएमसीएच इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। इसके बाद रविवार को उसे मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।

 

हंगामे की सूचना मिलने पर बेंता थाने की अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने दल-बल के साथ वहां पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के पिता देवनारायण झा ने बताया कि इमरजेंसी में बेहतर इलाज किया गया। जब मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया, उसके बाद एक भी डाक्टर मरीज को देखने दिनभर नहीं आए। शाम को उनके बेटे ने दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौत होते ही कर्मी बेड खाली करने का दबाव बनाने लगे। इससे शोक में डूबे परिजन आक्रोशित हो उठे।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …