सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : विकास भवन अवस्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी दरभंगा आलोक राज की अध्यक्षता में सभी तकनीकी सहायकों के साथ पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

बैठक में प्रखण्ड पंचायत पदाधिकारी, केवटी, सिंहवाड़ा एवं तारडीह उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जिला में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित नल-जल योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा क्रम में पाया गया कि वर्तमान में दरभंगा जिला के 49 वार्डों में नल-जल योजना अपूर्ण है, जिन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश सभी तकनीकी सहायक को दिया गया। पंचायत सरकार भवन की समीक्षा में पाया गया कि जिला में 26 पंचायत सरकार भवन में काम चल रहा है। शेष 47 पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश सभी तकनीकी सहायक को दिया गया। उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला में कुल 73 पंचायत सरकार भवन बनाया जाना है।

बैठक में सभी तकनीकी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन पंचायतों का भ्रमण कर कम से कम 05 वार्डों में नल-जल योजनाओं का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे तथा पानी की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी तकनीकी सहायक को पंचायती राज विभाग द्वारा जारी दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त आयोग के बंधी हुई राशि(सशर्त) से ग्राम पंचायत द्वारा जल-जीवन-हरियाली योजना अन्तर्गत सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके साथ ही सोख्ता का भी निर्माण कराया जाएगा।

वर्तमान में जिला में 175 कुओं का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, जिनमें 26 कुओं का जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण करा लिया गया है साथ ही शेष बचे 149 कुओं को भी चिन्हित कर जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश सभी तकनीकी सहायक को दिया गया।
सभी तकनीकी सहायक को पंचायती राज विभाग के सभी योजनाओं का सतत अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला स्तर पर आई.ओ.टी डिवाइस का डैश बोर्ड लगाया जाएगा, इससे यह पता चलेगा कि कि पंचायत के किस वार्ड में कितना देर तक पानी चला है। आई.ओ.टी डिवाइस लग जाने से जिला स्तर से भी इसका अनुश्रवण किया जा सकेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !