Breaking News

दरभंगा के सुमित कुमार को डॉ कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड

डेस्क : दरभंगा के सुमित कुमार को डॉ कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में अतुल्य योगदान देने और सुमित कुमार के अपार क्षमताओं को देखते हुए उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया है।

सुमित कुमार दरभंगा

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कर्मस्थली मोतिहारी में देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर ‘कलाम यूथ अंतरराष्ट्रीय लीडरशिप कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल यूथ कमेटी और ख्वाब फाउंडेशन की ओर से मोतिहारी में पहली बार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पे चौथी बार आयोजित किया जा रहा है । कॉन्फ्रेंस में सकारात्मक बदलाव लाने वाले देश विदेश के करीब 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे । जिसमें जाने माने नेतृत्वकर्ता, शिक्षाविद् , सामाजिक कार्यकर्ता जैसे कई हस्ती शिरकत करेंगे । इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा ।

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के कमतौल स्थित मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल के निदेशक व गणेश माला मदर्स एडुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमित कुमार को कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित करने के लिए चुना गया है ।

उन्हें यह सम्मान अब तक के विभिन्न क्षेत्रों में अतुल्य योगदान देने और उनकी क्षमताओ को देखते हुए दिए जा रहा है ।

कारगिल विजय दिवस पर पटना में वीरसपूतों को बिहार के महामहिम राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

देखें पूरा वीडियो और चैनल को करें सब्सक्राइब

Check Also

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …

दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …