Breaking News

डॉ मशकूर अहमद उस्मानी कमतौल में स्वतंत्रता सेनानी राम सेवक ठाकुर से मुलाकात कर जाना हालचाल

डेस्क : जाले विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन उम्मीदवार रहे काँग्रेस नेता डॉ मशकूर अहमद उस्मानी चुनावी हार के बाद भी लगातार क्षेत्र भ्रमण करते नज़र आ रहे हैं।

शायद ही ऐसा कोई नेता हो जो हार के बाद भी लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच मौजूद रहे हों। जीत के बाद जहां नेता अपने क्षेत्र में झांकने तक नहीं आते हैं वहीं हार के बाद इस प्रकार लोगों के बीच हाल चाल जानते रहना अपने आप में गौरव की बात है।

वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को डॉ उस्मानी कमतौल में स्वतंत्रा सेनानी राम सेवक ठाकुर के घर उनका कुशल छेम जानने पहुँचे।

बता दें कि राम सेवक ठाकुर इलाके के सबसे पुराने कांग्रेसी भी है। 1940 में उनकी उम्र 12 साल के करीब थी जब पहली बार अंग्रेज़ की पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की थी तो उनकी उम्र कम होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया था।

राम सेवक ठाकुर ने आज़ादी के लड़ाई की दिलचस्प कहानियाँ डॉ उस्मानी को बताई और संग्राम की क्रांती को सबने मिलकर याद किया। डॉक्टर उस्मानी ने ठाकुर जी के लम्बी आयु की प्रार्थना ईश्वर से की और कहा कि ईश्वर इनको लम्बी आयु दें ताकि आपसे हम सब हमेशा प्रेरणा लेते रहें।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *