Breaking News

यूपी:उपचार के अभाव गरीब युवक की मौत

उपचार के अभाव गरीब युवक की मौत

राम किशोर रावत

लखनऊ ।माल इलाके के अमलौली गांव निवासी दलित गरीब ने उपचार के अभाव में सोलह दिनों बाद घर पर दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
मामला माल क्षेत्र के अमलौली गांव में एक ही परिवार के दो लोगों के बीच गत चौदह दिसम्बर को मामूली कहासुनी में मारपीट हो गयी थी।जिसमें राजाराम,रामबिलास,ओम प्रकाश,राजेन्द्र के सिरों में चोटें लगीं थीं।जबकि रामबिलास की पत्नी उर्मिला और बेटे शिवाकांत को मामूली चोटें आयीं थीं।सभी घायलों को माल सीएचसी पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन राजाराम को कोमा में होने के चलते डाक्टर ने ट्रामा सेंटर भेज दिया था जहाँ दस दिनों तक उपचार होने के बावजूद भी राजाराम की हालत नाजुक बनी रही जिसके इलाज के लिए डॉक्टरों ने बड़ी रकम की जरूरत बताई जिसे गरीबी के चलते परिवार ने देने में असमर्थता जतायी।तो डॉक्टरों ने धनाभाव में राजाराम को घर ले जाने को कह दिया।पीड़ित परिवार धनाभाव में राजराम को घर ले आया।जहां सोलह दिन राजराम कोमा से उबर नही पाये और आखिर मे शनिवार को प्रातः साढ़े तीन बजे लगभग दम तोड़ दिया।ध्यान रहे कि पुलिस ने दबाव के चलते इस गम्भीर मामले को एनसीआर में दर्ज कर मामले को रफ़ा दफा करना चाहती थी लेकिन समाचार छपने के बाद पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद एनसीआर को सत्रह दिसम्बर को जानलेवा हमले जैसी बड़ी धाराओ में बदल दिया था।आखिरकार अधिकारियों की फटकार माल पुलिस के लिये ढाल बन गयी।जबकि राजाराम की जान चली गयी।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *