Breaking News

बिहार :: दरभंगा में बेखौफ अपराधी, बीच शहर में गोली मार युवक की हत्या

डेस्क : बिहार के दरभंगा में फिर बंदूक गरजी है यानि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । इसी बुलंद हौसले और दरभंगा पुलिस की नाकामयाबियों से फिर से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के मिश्रटोला हनुमानगंज में नाग मंदिर के पास शनिवार की रात लगभग 10 बजे अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक सुनील कुमार राय (25 वर्ष) बल्लोपोखर के रहने वाले राम प्रसाद राय का पुत्र बताया जाता है।
उसके पिता ने बताया कि रात में दुकान बंद कर रहे थे। उनका बेटा खाना खाकर घर से आ रहा था। इसी क्रम में नाग मंदिर के पास आरजू व विपिन राय बाइक से आये और मेरे बेटे पर गोली चला दी। उनके साथ चंदन राय, सुरेन्द्र राय और अमर राय भी थे। गोली उनके बेटा के सिर में लगी। स्थानीय लोगों की मदद से बेटे को डीएमसीएच ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी एसएसपी अश्विनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली लगने से सुनील की मौत होने की बात सामने आ रही है। घटना रात 10 बजे के आसपास की है। घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल गोली चलाने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे अपराधियों की क्या मंशा थी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *