Breaking News

चुनाव 2019 :: 17 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई, दरभंगा पुलिस ने 31 अपराधियों की बनाई थी सूची

डेस्क : लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त/आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अबतक 31 व्यक्तियों के विरूद्ध सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा को भेजा गया है, जिसमें से जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा द्वारा 17 व्यक्तियों पर सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई हेतु आदेश निर्गत कर दिया गया है।

वहीं आपराधिक व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस के साथ एफ.एसटी., एस.एस.टी. द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लगातार दविश बनायी जा रही है। थाना एवं एफ.एस.टी./एस.एस.टी. के द्वारा वाहनों की सघनता से जाँच कर गैर-कानूनी आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। वाहनों की जाँच में वाहन मालिकों से अबतक 25 लाख 90 हजार 614 रूपया वसूली हुई है। वहीं पुलिस के द्वारा 18,632 लीटर शराब जब्त की गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के 6527 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया है। 2001 व्यक्तियों से बंध पत्र भरवाया गया है। कुल 258 भेद्द टोले की पहचान हुई है। वहीं 884 व्यक्ति ऐसे चिन्ह्ति किये गए हैं जिसके द्वारा गड़बड़ी फैलायी जाने की आशंका है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *