Breaking News

बिहार :: एनडीए की जीत सुनिश्चित देख विपक्ष के खेमे में बौखलाहट – प्रेम शुक्ला

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के नेतृत्व में संवाददाता सम्मेलन बुलाया गया । जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभा के शुभारंभ की जानकारी दी।

संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते शुकला ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित देखकर विपक्ष के खेमे में बौखलाहट आ गई है। कल तक जो लोग सिर्फ मोदी जी का विरोध करते थे कब वह देश विरोधी हो गए। साथ ही साथ देश विरोध करने की सीमा को भी पार कर बैठे
पाकिस्तान के आतंकवाद पर इस तरह से भारत ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से प्रहार किया उस पर स्वभाविक तौर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वहीं विपक्ष को देश के हित में बयान देनी चाहिए तो वह लोग पाकिस्तान के हित में बयान देते हैं। इनलोगो की सोची समझी साजिश रणनीत के तहत बयानबाजी की जाती है कभी पहले राहुल गांधी बोलते हैं। फिर दिग्विजय सिंह बोलते हैं फिर रामगोपाल यादव बोलते हैं।

साथ ही साथ ममता बनर्जी केजरीवाल भारत की उपलब्धियां से जलते हैं हमारी सरकार से जलते हैं क्योंकि हमें आम जनता से काफी सहयोग मिलता है। इन्हें डर है हम से इस बार चुनाव में उनकी बुरी तरह से हार होगी इसलिए यह लोग आम जनता को भड़काने का काम करते हैं बेकार की बयानबाजी करते हैं, बेबुनियादी मुद्दे को उठाते हैं । जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इनकी भय दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *