Breaking News

बड़ी खबर :: दरभंगा से कीर्ति बेटिकट, मुकेश सहनी होंगे महागठबंधन उम्मीदवार

डेस्क : बिहार में महागठबंधन ने अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। इसके पहले काफी देर तक सभी घटक दलों के बीच मंथन चला और उन सीटों के उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी गई है जिनपर परस्‍पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, कहा जा रहा है कि अभी भी कुछ सीटों पर विवाद बरकरार है।


मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना साहिब सीट से कांग्रेस का उम्‍मीदवार होना तय है, लेकिन दरभंगा से कीर्ति आजाद का पत्‍ता साफ होता दिख रहा है। दरभंगा सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को दे दी गई बताई जा रही है। उधर, शरद यादव ने भी लालटेन थाम ली है। वे राजद के टिकट पर मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। जन अधकार पार्टी (जाप) के संरक्षक पप्‍पू यादव को महागठबंधन में जगह नहीं मिली है।

महागठबंधन के संभावित उम्मीदवार

राष्‍ट्रीय जनता दल 

  • भागलपुर: बुलो मंडल
  • बांका: जयप्रकाश यादव 
  • अररिया: सरफराज आलम
  • सिवान: हिना शहाब (माले का भी दावा)
  • मधेपुरा: शरद यादव
  • नवादा: विभा देवी (राजवल्‍लभ यादव की पत्‍नी) या अरुण कुमार
  • शिवहर: अबु दोजाना/रामा सिंह
  • वैशाली: रघुवंश प्रसाद सिंह
  • सारण: चंद्रिका राय
  • बक्सर: जगदानंद सिंह
  • हाजीपुर: शिवचंद्र राम
  • पाटलिपुत्र: मीसा भारती
  • जहानाबाद: सुरेंद्र यादव
  • बेगूसराय: तनवीर हसन
  • झंझारपुर: गुलाब यादव या मंगनीलाल मंडल
  • पश्चिम चंपारण: राजन तिवारी
  • मधुबनी: अब्दुल बारी सिद्दीकी। (कांग्रेस का भी दावा)
  • गोपालगंज: 
  • सीतामढ़ी: 

कांग्रेस

  • सासाराम: मीरा कुमार
  • समस्तीपुर: अशोक राम
  • सुपौल: रंजीत रंजन
  • कटिहार: तारिक अनवर
  • पूर्णिया: उदय सिंह ‘पप्पू’
  • मुंगेर: नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी)
  • पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा (राजद से भी बन सकते उम्‍मीदवार)
  • किशनगंज: 
  • महाराजगंज: 

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा

  • गया: जीतन राम मांझी
  • औरंगाबाद: उपेंद्र प्रसाद 
  • नालंदा: 

लोकतांत्रिक जनता दल
मधेपुरा: शरद यादव (राजद के टिकट पर भी लड़ेंगे) 

राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी

  • काराकाट: उपेंद्र कुशवाहा
  • उजियारपुर: राम कुमार शर्मा
  • पूर्वी चंपारण: माधव आनंद
  • जमुई: भूदेव चौधरी
  • वाल्‍मीकिनगर:

माले
आरा: राजू यादव (राजद का भी दावा) 

वीआइपी

  • दरभंगा: मुकेश सहनी (कांग्रेस का भी दावा) 
  • खगडिय़ा: 
  • मुजफ्फरपुर:

राहुल-तेजस्‍वी वार्ता से खत्‍म हुआ कांग्रेस-राजद गतिरोध
विदित हो कि मंगलवार रात कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी व राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्‍वी यादव के बीच हाई लेवल वार्ता के बाद बीते कुछ दिनों से जारी गतिरोध समाप्‍त हुआ। इसके बाद शुक्रवार की शाम में महागठबंघन के घटक दलों ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी। घोषणा के अनुसार राजद को 20, कांग्रेस को 9, राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी को 5, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा व विकासशील इंसान पार्टीको 3-3 सीटें दी गईं हैं। इनमें राजद एक सीट मोले के लिए छोड़ देगा। 

विवादित सीटों का मामला सुलझाने की कोशिशें जारी
इस बीच कुछ विवादित सीटों को लेकर फंसे मामले को सुलझाने की कोशिशें लगातार जारी रहीं। कल देर रात राबड़ी आवास पर हुई बैठक में उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा) काराकाट सीट छोड़ने को राजी नहीं हुए। इस सीट पर माले का भी दावा है।

उधर, माले ने हर हाल में सिवान से उम्‍मीदवार उतारने की घोषणा कर राजद के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। मुकेश सहनी दरभंगा सीट चाहते हैं, जबकि कांग्रेस इस सीट को कीर्ति आजाद के लिए चाहती है। ऐसे में आज विवादित सीटों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। सहमति बनने के बाद इनकी घोषणा दूसरे फेज में की जाएगी।

कांग्रेस-राजद में कई सीटों पर फंसा पेच

जानकारी के अनुसार, राजद व कांग्रेस के बीच चार या पांच सीटों पर मामला फंसा हुआ है। राजद और कांग्रेस, दोनों ही दल पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण व पूर्वी चंपारण सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। राजद में सीटों की संख्या से अधिक पूर्णिया, मधुबनी व दरभंगा सीटों के कारण मामला फंसा है।

पिछले लोकसभा चुनाव में दरभंगा और मधुबनी में राजद ने अपने प्रत्याशी उतारे थे, जबकि पूर्णिया से कांग्रेस के उम्मीवार ने चुनाव लड़ा था। कांगेस दरभंगा से कीर्ति आजाद को प्रत्‍याशी बनाना चाहती है।

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि पूर्वी चंपारण व पश्चिम चंपारण सीटों को भी कांग्रेस अपने खाते में चाहती है। उम्‍मीद है कि इसपर भी बात बन जाएगी।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना साहिब से होे सकते कांग्रेस उम्‍मीदवार
खास बात यह भी है कि पटना साहिब सीट से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (शॉटगन) कांग्रेस या राजद से उसी सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वे 24 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पहले उनके राजद से चुनाव लड़ने की भी चर्चा तेज रही थी।

इस सीट पर कांग्रेस  ने भी दावा किया है और वह भी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को ही वहां से उम्‍मीदवार बनाना चाहती है। भाजपा के एक और बागी दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। वे दरभंगा से चुनाव लड़ सकते हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *