Breaking News

लोकसभा चुनाव :: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट,अभी देखें पूरी लिस्ट

डेस्क : लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 20 राज्यों के 181 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, एल के आडवाणी की जगह गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। केन्द्रीय मंत्री वी. के. सिंह, महेश शर्मा, स्मृति ईरानी क्रमश: गाजियाबाद, नोएडा, अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ से, जबकि नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा नेता जे पी नड्डा ने इस बात की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश

  • वाराणसी – नरेंद्र मोदी
  • लखनऊ- राजनाथ सिंह
  • गौतमबुद्धनगर- महेश शर्मा
  • गाज़ियाबाद- वीके सिंह
  • अमेठी- स्मृति इरानी
  • सहारनपुर- राघव लखनपाल 
  • मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान 
  • बिजनौर- कंवर भारतेंदु सिंह 
  • मुरादाबाद- कंवर सर्वेश कुमार 
  • संभल- परमेश्वर लाल सैनी 
  • अमरोहा- कंवर सिंह तंवर 
  • मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल 
  • बागपत- सत्यपाल सिंह 
  • अलीगढ़- सतीश गौतम 
  • मथुरा- हेमा मालिनी 
  • आगरा- एसपी सिंह बघेल 
  • फतेहपुर सिकरी- राजकुमार चहर 
  • एटा- राजवीर सिंह 
  • बदायूं- संघमित्रा मौर्य 
  • अनुला- धर्मेंद्र कुमार 
  • बरेली- संतोष गंगवार 
  • शाहजहांपुर- अरुण सागर 
  • खीरी- अजय कुमार मिश्र 
  • सीतापुर- राजेश वर्मा 
  • हरदोई- जय प्रकाश रावत 
  • मिसरिख- अशोक रावत 
  • उन्नाव- साक्षी महाराज 
  • मोहनलाल गंज- कौशल किशोर 

केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू और जितेन्द्र सिंह क्रमश: अरुणाचल प्रदेश पूर्व, उधमपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष मेदिनीपुर, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने बिहार से पार्टी के सभी 17 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया, नामों की घोषणा गठबंधन सहयोगियों के साथ राज्य में की जायेगी।

बिहार

  • प. चंपारण    संजय जायसवाल
  • पूर्वी चंपारण     राधामोहन सिंह
  • शिवहर     रमा देवी
  • मधुबनी     अशोक यादव
  • अररिया    प्रदीप सिंह
  • दरभंगा     गोपाल जी ठाकुर
  • मुजफ्फरपुर      अजय निषाद
  • महाराजगंज      जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल
  • सारण    राजीव प्रताप रूडी
  • उजियारपुर      नित्यानंद राय
  • बेगूसराय`    गिरिराज सिंह
  • पटना साहिब     रविशंकर प्रसाद
  • पाटलिपुत्र     रामकृपाल यादव
  • आरा    आरके सिंह
  • बक्सर    अश्विनी चौबे
  • सासाराम     छेदी पासवान 
  • औरंगाबाद     सुशील सिंह

इसके साथ ही तीन केंद्रशासित राज्यों के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान हुआ है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से विशाल जॉली, दादर और नगर हवेली से नाटुभाई गोमनभाई पटेल और लक्षद्वीप (सुरक्षित) से अब्दुल खादिर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

उत्तराखंड

  • टिहरी गढ़वाल- माया राजलक्ष्मी 
  • नैनीताल- अजय भट्ट 
  • हरिद्वार- आर. पी. निषाद 
  • अल्मोड़ा- अजय टम्टा

कर्नाटक

  • उत्तर कन्नड़ -अनंत कुमार हेगड़े
  • बंगलोर साउथ- तेजेस्वनि अनन्त कुमार
  • बैंगलोर नार्थ-सदानन्द गौड़ा
  • बंगलोर मध्य- पीसी मोहन
  • धारवाड़-प्रह्लाद जोशी
  • चिकबालापुर-  बीएन बच्चेगौड़ा
  • उडुप्पी-शोभा करण्डलजे
  • चमराज नगर- श्रीनिवास प्रसाद
  •  मैसूर- प्रताप सिम्हा
  • तुमकुर- जीएस बसावाराजू
  • दक्षिण कन्नड़- नलिन कुमार कातिल
  • चित्र दुर्ग (एससी)- ए नारायणास्वामी
  • हसन- ए मंजू
  • दवानागेरे- गौदार एम सिद्देश्वरा
  • सिमोगा- बी वाय राघवेंद्र
  • बेलगाम- सुरेश सी अगाड़ी
  • बागलकोट- पर्वतागौडा सी गद्दीगौदार
  • बीजापुर (एससी)- रमेश चंदप्पा 
  • गुलबर्ग- डॉ उमेश जाघव
  • बिदर- भगवंत खुबा
  • बेल्लारी- देवेन्द्रप्पाहवेरी- शिवकुमार सी उदासी

महाराष्ट्र

  • नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
  • चंद्रपुर-हंसराज अहीर
  • बीड-प्रीतम मुंडे
  • लातूर (एससी)- सुधाकर भालेराव 
  • सांगली- संजय रामचंद्र पाटिल
  • अकोला- संजय शर्मा राउत
  • धुले- सुभाष भामरे
  • चंद्रपुर- हंसराज अहीर
  • मुंबई नॉर्थ सेंट्रल- पूनम महाजन 
  • नन्दूरबार(एसटी)- डा. हिना विजयकुमार गवित
  • रावेर- रक्षा नीखिल खड़से
  • वर्धा- रामदास टाडस
  • गढ़चिरौली- अशोक महादेवराव नेटे
  • जैना- राव साहेब पाटिल दनवे
  • भिवंडी- कपिल मोरेश्वर पाटिल
  • मुंबई नार्थ- गोपाल चेनैया सेट्टी
  • अहमदनगर- सुजय विखे

अंडमान निकोबार
अंडमान निकोबार- विशाल जोली

असम

  • करीमगंज- कृपानाथ मल्ला
  • सीलचर- डॉ राजदीप रॉय बंगाली
  • आटोनामस डिस्ट्रीक्ट- हरेन सिंह बे
  • गुवाहाटी- क्वीन ओझा
  • मंगलदोई- दिलीप सैकिया
  • जोरहट- तपन गोगई
  • डिब्रूगढ़- रामेशवर तेली
  • लखीमपुर- प्रदान बरुआ


पश्चिम बंगाल

  • जलपाईगुड़ी- जयंत रे
  • मालदा उत्तर- खगेंद्र मुर्मू
  • दमदम- समित भट्टाचार्य
  • मोदनीपुर- दिलीप घोष
  • आसनसोल- बाबुल सुप्रीयो
  • कोलकाता नॉर्थ से राहुल सिन्हा
  • कोलकाता साउथ से सीके बोस  

 जम्मू-कश्मीर

  • जम्मू- जुगल किशोर 
  • ऊधमपुर- डॉ जितेन्द्र सिंह 
  • अनंतनाग- सोफी यूसुफ  
  • बारामुला- एम एम वार
  • श्रीनगर- खालिद जहांगीर

 अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल पूर्व- किरण रिजीजू
  • अरुणाचल पश्चिम- तपीर गाउ

दादर नगर हवेली
दादर नगर हवेली(एससटी)- नतूभाई गोमनभाई पटेल

राजस्थान
 जयपुर ग्रामीण- कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर 

ओडिशा

  • केंद्रपाड़ा- बैजयंत जय पांडा 
  • भुवनेश्वर- अपराजिता सारंगी
  • धेनकनल- रुद्र नारायण पैनी
  • बालासोर- प्रताप सारंगी
  • बालांगीर- संगीता कुमार सिंह देव  

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा (एसटी)- रेणुका सिंह
  • रायगढ़ (एसटी)- गोमती साय
  • जांजगीर चांपा(एससी)- गुहाराम अजगले
  • बस्तर (एसटी)- बैदूराम कश्यप
  • कांकेर (एसटी)-मोहन मंडावी

 केरल

  • कसरागोड- रविश थंत्री कुंतर
  • कन्नूर- सी के पद्मनाभन
  • वाडाकारा- वीके सजीवन
  • कोझीकोडा-  केपी प्रकाश बाबू
  • मल्लापुरम- उन्नीकृष्णन मास्टर
  • पोन्नानी- प्रो वीटी रेमा
  • पलक्कड़- सी कृष्णकुमार
  • चलाकुड़ी- ए एन राधाकृष्णन
  • एर्नाकुलम- एल्फोनीज कन्ननथाना
  • अलफूजा- डॉ केएस राधाकृष्णन
  • कोल्लम- के वी साबू
  • अतिन्नगल- शोभा सुरेंद्रन

11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होने हैं चुनाव

चुनाव आयोग ने बीते 10 मार्च को लोकसभा और चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित दिया है। इसके तहत सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। उल्लेखनीय है कि 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था।

पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई। जो कि 23 मई को मतगणना के बाद 27 मई को पूरी होगी।

Check Also

वाचस्पति मिश्र के न्याय दर्शन से मिथिला में बौद्ध दर्शन निष्प्रभावी – शंकर झा

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मिथिला के अद्वैत वेदान्त दर्शन पर बौद्ध दर्शन …

मिथिला विभूति मण्डन मिश्र आदि शंकराचार्य से पराजित नहीं – शंकर झा

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मण्डन मिश्र “पूर्व मीमांसा दर्शन के बड़े प्रसिद्ध …

विद्यापति जैसे महान् भाषाविद् और विद्वान द्वारा वरिष्ठ मैथिल रचनाकारों का पूर्ण सम्मान

डेस्क : विद्यापति संस्कृत विद्वान के परिवार में जन्म लिए थे तथा खुद भी संस्कृत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *