दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव) : भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए दरभंगा में 16987 लोगों के विरूद्ध धारा 107 के अंतर्गत कारवाई की गई है। वहीं बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत 128 अपराध कर्मियों के वियद्ध कारवाई की गई है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने चुनाव प्रचार के समाप्ति के बाद संवाददाता सम्मेलन में उपरोक्त बातों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के अवसर पर बाधा उत्पन्न करने की संभावना को देखते हुए 1060 संदिग्ध व्यक्तियों को चिंहित करते हुए उनपर कारवाई की गई है। वहीं 35 रात्री गश्ती दल का गठन किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना के दियारा क्षेत्र में एसडीआरएफ की तीन टीम और एमएनपी की एक टीम का गठन किया गया है, जो नदी में गश्ती करेगा। वहीं एसटीएफ की एक टीम हैलीकॉप्टर के साथ प्रतिनियुक्त रहेगी। जबकि बल निरोधक दस्ता की टीम मुख्यालय में प्रतिनियुक्त रहेगी।

चुनाव को लेकर बिहार सैन्य पुलिस की 40 कंपनिया प्रतिनियुक्त की गई है। वहीं 10 सुपर जोनल की व्यवस्था की गई है। वहीं 18 लोगों के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं 9 अवैध अग्नेयास्त्र और 7 कारतूस बरामद किये गये हैं। वहीं 62 लाइसेंसी अनुज्ञप्ति को रद्द किया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !