Breaking News

चुनावी बिगुल :: आदर्श आचार संहिता लागू, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई – डीएम

दरभंगा (विजय सिन्हा) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2019 हेतु प्रेस नोट जारी करने के साथ ही सभी लोकसभा/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सभी राजनैतिक दलों/चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थीयों के लिए बाघ्यकारी होगा। 

आदर्श आचार संहिता के लागू हो जाने पर क्या करना है और क्या नहीं करना है इसकी जानकारी सभी संबंधित दलों/अभ्यर्थियों के निचले स्तर तक के पदधारक एवं पार्टी कार्यकर्ता को होना आवश्यक है ताकि कोई उनसे अनजाने में भी गलती नहीं हो। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो जाने की स्थिति में उनके विरूद्ध कार्रवाई अवश्यंभावी होगा, उसे टाला नहीं जा सकता है। वे सामाहरणालय अवस्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। जिला अधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दलों के द्वारा जो भी पोस्टर/बैनर लगाये गए है या दिवाल पर लेखन किया है उसे तत्काल हटा देना है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आचार संहिता का अनुपालन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी द्वारा बराबर रूप से किया जाना है। आदर्श आचार संहिता अवधि में विकास अथवा कल्याण का कोई भी कार्य नहीं शुरू होगा। सरकारी खर्चे पर कोई भी विज्ञापन प्रकाशित नहीं किए जाऐगे। किसी भी मंत्री/सांसद/विधायक आदि के द्वारा चुनाव प्रचार में अधिकारिक वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

 जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लोकसभा निर्वाचन 2019 को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने हेतु अपील किया गया। बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर से जिला पदाधिकारी को आश्वस्त किया गया कि उनका सहयोग प्रशासन को हमेशा मिलता रहेगा। इसके पूर्व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री आर आर प्रभाकर द्वारा इस बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के दायरे में कौन-कौन सी बातें आती है इसका बिस्तार से वर्णन किया गया। 

इस बैठक में जिलाधिकरी डॉ0 त्यागराजन एस एम, ए0डी0एम0 श्री बिभूति रंजन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आर0 आर0 प्रभाकर, जिला जनसर्म्पक पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बिरौल नदीम,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुष्कर सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, भाजपा के संतोष पासवान, जदयू के जिलाध्यक्ष,राजद के रामनरेश यादव, लोजपा के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, सीपीआई के नारायण आदि के नाम शामिल हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *