Breaking News

शर्मनाक :: दिल्ली पब्लिक स्कूल बनौली के संचालक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

डेस्क : दिल्ली पब्लिक स्कूल बनौली के संचालक शीशों पश्चिमी निवासी लाल बाबू परमहंस ने एक 12 वर्षीय लड़की को डराकर दो दिनों तक किया योन शोषण। नाबालिग के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के मब्बी ओपी क्षेत्र के शीशो की रहने वाली एक महिला ने लहेरियासराय महिला थाना को आवेदन देते हुए बताया है कि 24 मार्च की शाम लगभग 7 बजे घर के सामने रहने वाले लालबाबू परमहंस ने मेरी पुत्री के साथ आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसी समय गांव के कुछ लोग लड़की के चीखने की आवाज सुनकर जब वहां पहुंचे, तो लड़की बेहोश पाई गई। लोगों ने बलात्कारी को भागते हुए देखा और इसकी जानकारी लड़की की मां को दी। लड़की ने अपनी मां को जानकारी देते हुए बताया कि बलात्कारी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसे पिस्तौल के बल पर इज्जत लूटी है। इस संबंध में लहेरियासराय थाना में 23/ 19 मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *