दरभंगा :- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वसीम अहमद, जो 41वीं बैंच के बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं, को जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
श्री अहमद का दरभंगा से स्थानांतरण हो गया है। फिलहाल वे सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे। श्री वसीम अहमद के स्थानांतरण हो जाने के उपलक्ष्य में समाहरणालय कर्मियों द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अपने उद्बोधन में श्री वसीम को विलक्षण प्रतिभा का पदाधिकारी बताया।

उन्होंने कहा कि वसीमजी को जो भी दायित्व दिया गया, उस दायित्व को इन्होने बिना हिचक स्वीकार किया और उसे अंजाम तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि विगत लोक सभा निर्वाचन में इन्हें कई महत्वपूर्ण कोषांगों का प्रभारी बनाया गया। जिसका निर्वह्न इन्होंने बड़े ही तत्परता से किया।

कहा कि उन्हें ऐसा लगता रहा कि कोई एक पदाधिकारी एक साथ इतने सारे दायित्वों का अच्छे तरीके से निर्वह्न कैसे कर सकेगा, लेकिन हमने इन पर विश्वास किया और ये हमारे विश्वास पर पूरे खरे उतरे। इन्होंने कभी कोई शिकायत का मौका ही नहीं दिया। वसीम जी को कार्य सौंप देने के बाद हम आश्वस्त रहे कि यह काम ससमय हो जायेगा। उन्होंने श्री वसीम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री वसीम के यहाँ से चले जाने पर प्रशासनिक तंत्र में कमी खलेगी।

इसके पूर्व उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता सामान्य शाखा व कार्यालय अधीक्षक, जिला नाजिर एवं अन्य समाहरणालय कर्मियों ने श्री वसीम अहमद के संबंध में अपने-अपने उद्गार व्यक्त किये। इनसबों ने श्री वसीम को विलक्षण प्रतिभा के अधिकारी के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान भी बताया।

श्री वसीम के स्थान पर नव पदस्थापित जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो रिजवान ने जिला में योगदान देकर कार्यभार ग्रहण कर लिये है.

श्री वसीम अहमद के विदाई के साथ साथ मोहम्मद रिजवान का जिला में स्वागत किया गया। इस विदाई समारोह में समाहरणालय के सभी पदाधिकारी/कर्मी भाग लिये।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !