दरभंगा : लॉक डाउन आदेश का उल्लंघन कर अनाधिकृत तौर पर किसी न किसी वाहनों से अप्रवासियों का जिला में आने का सिलसिला लगातार जारी हैं. जिलाधिकारी द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन का उल्लंघन होने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ रहा है. इसलिए अनाधिकृत वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगानी होगी.उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में कहीं है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ को लॉक डाउन अवधि में अप्रवासियों को लेकर आने वाले गाड़ियों को जब्त कर एपिडेमिक एक्ट के तहत गाड़ी मालिक एवं संचालक के विरुद्ध थाने मे प्राथमिकी दर्ज़ करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा है कि तत्काल अप्रवासियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. ऐसा लगता है ये गाड़ी चालक इन अप्रवासी लोगो को झांसे में लेकर इनसे मनमाना पैसे वसूलते हैं और इन्हें लेकर यहां आ रहे हैं.

वरीय पुलिस अधीक्षक को भी इस बाबत कार्रवाई करने को कहा गया है. लॉक डाउन में अनाधिकृत तौर पर परिचालित हो रहे वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी.

वहीं राशन कार्ड डाटा मिसमैच के त्रुटि निवारण हेतु गुरुवार को पंचायत स्तर पर गठित टीमों द्वारा संबंधित लाभार्थियों का आधार, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर संग्रहित किया गया. जिलाधिकारी ने समीक्षोपरांत सभी बीडीओ, सीओ को कल तक सभी डाटा कलेक्ट कर एसडीओ को हस्तगत करा देने को कहा हैं जहां इ – पीडीएस पोर्टल पर इसकी प्रविष्टि की जाएगी.
इस बैठक में डीडीसी, एडीएम सहित सभी नोडल पदाधिकारी, सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ आदि उपश्थित थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !