Breaking News

अब गली-मोहल्लों में जमावड़ा लगाने वालों की खैर नहीं, ड्रोन कैमरे में कैद हो रही तस्वीरें

देखें वीडियो भी

दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव) : लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने के लिए दरभंगा पुलिस सख्त से सख्त कदम उठा रही है। दरभंगा पुलिस 24 घंटे सड़क पर ड्यूटी करने के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान व सड़क पर बेवजह घूमने वाले पर कोरोना एक्ट में प्राथमिकी भी दर्ज कर रही है। साथ ही साथ अनावश्यक रूप से आने जाने वाले लोगों और बाइक चालकों से पूछताछ करते हुए कई बाइकों का चालान भी लगातार किया जा रहा है।

वहीं पुलिस विभिन्न क्षेत्रों के गली-मोहल्लों में भी लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने के लिए लगातार ड्रोन से निगरानी भी रख रही है.

जी हां कोरोना महामारी को लेकर लाक डाउन में नगर और आसपास के इलाकों में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने व नगर में बैगर मास्क लगाये घूमने वाले लोगों को अब महंगा पड़ेगा। गुरूवार को ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। शहर के व्यस्त इलाके और प्रमुख गलियों में ड्रोन कैमरा उड़ा कर शहर के हालातों और घूमने वाले लोगों को कैद किया गया।

वरीय एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर गुरुवार दोपहर को लहेरियासराय थाना प्रभारी एच एन सिंह पूरी दल बल के साथ ड्रोन कैमरे द्वारा लहेरियासराय के लोहिया चौक, बाकरगंज, गुदरी, कॉमर्शियल चौक, अभंडा, सैदनगर सहित विभिन्न इलाकों में उड़ा कर तस्वीरों को कैद किया।

श्री सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरे से घूमने वाले की जो तस्वीरें आएंगी उन को चिन्हित करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र से लॉक डाउन के नियमों को पालन करने को लेकर अलाउंस किया जा रहा है कि लोग अपने घरों में रहें लेकिन कतिपय लोग बाजार में आकर इधर-उधर अनावश्यक रूप से घूम रहे हैं, अब उनकी खैर नहीं है। ड्रोन कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा सकता है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …