Breaking News

विशेष :: अब घर बैठे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए करें रजिस्ट्रेशन, काउंटर की भीड़ से छुट्टी

डेस्क : सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अब सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आपको रजिस्ट्रेशन काउंटर की भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। संजीवनी कार्यक्रम के तहत संचालित इस व्यवस्था को राज्य स्वास्थ्य समिति ने हरी झंडी दे दी है। अब इस व्यवस्था को धरातल पर उतारने की कवायद भी शुरू हो गई है। इस व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रेशन कराते ही आप को कई तरह की सुविधाएं हासिल होंगी। 

सभी सरकारी अस्पतालों के लिए उपलब्ध है सुविधा

इस व्यवस्था के तहत किसी भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से इलाज कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए संजीवनी पोर्टल अंतर्गत स्टेटहेल्थसोसायटीबिहार.ओआरजी पर लॉग इन कर निबंधन कराना है।

  • संजीवनी कार्यक्रम के तहत यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। शीघ्र ही इसका लाभ पूर्वी चंपारण के लोगों को भी मिलने लगेगा। इसके अनुपालन के लिए राज्य स्तर से निर्देश प्राप्त हुआ है। आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  – विनय कुमार सिंह नोडल पदाधिकारी, संजीवनी कार्यक्रम

निबंधन संख्या तुरंत उपलब्ध हो जाएगा। आप खुद के स्तर पर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं अथवा संबंधित अस्पताल के काउंटर पर निबंधन संख्या बता कर भी ¨प्रट ले सकते हैं। खुद के स्तर पर लाया गया पर्ची भी मान्य है। पर्ची में उल्लेखित चिकित्सक के पास आप इलाज के लिए उक्त तिथि को निर्धारित अवधि में जा सकते हैं। 

मिलती हैं कई सुविधाएं

इस व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रेशन कराते ही आपको कई तरह की सुविधाएं हासिल होंगी। रजिस्ट्रेशन के साथ ही आपका अकाउंट तैयार हो जाता है। उस अकाउंट में मरीज की बीमारी से संबंधित केस हिस्ट्री सेव होती है। इसके अलावा अगर कोई जांच होती है तो उसका रिपोर्ट भी उस अकाउंट में सर्च करने पर कभी भी देखा जा सकता है। आपको सेवाओं से संबंधित एसएमएस भी मिलेंगे। इनके अलावा निबंधित व्यक्ति से स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि फोन करके स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उनकी राय भी पूछेंगे। उनके सुझाव को ‘मेरा अस्पताल’ एप्प पर डाल दिया जाएगा। वह एप्प सभी अस्पताल के प्रमुखों के पास उपलब्ध होता है। सुझाव या शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *