Breaking News

बिहार :: तीन दशक से स्टाफ की कमी झेल रहा दरभंगा का बेनीपुर मापतौल कार्यालय

डेस्क : दो अनुमंडलों का माप तौल कार्यालय बेनीपुर समस्याओं के दलदल में दिनों दिन फंसता जा रहा है। स्टाफ की कमी एवं किराये के भवन में चल रहा है कार्यालय। यह विभागीय उदासीनता का खामियाजा भुगत रहा है। विनोदा भवन के एक कमरे में बेनीपुर अनुमंडलीय मापतौल कार्यालय के अधीन बेनीपुर, अलीनगर, बिरौल, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं पश्चिमी प्रखंड है। इन क्षेत्रों के व्यापारियों का बाट-बटखारा-तराजू का निरीक्षण करने तथा लाइसेंस नवीकरण का कार्य किया जाता है। कार्यालय में एक लिपिक एवं आदेशपाल का पद करीब तीन दशक से खाली है, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। 

मापतौल निरीक्षक शशि कुमार देव ने बताया कि कर्मी के अभाव में दो अनुमंडल बेनीपुर एवं बिरौल का कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभागीय उच्चाधिकारी को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों अनुमंडलों के करीब चार सौ ऐसे व्यापारी हैं, जिनके पास बाट बटखारा का लाईसेंस नहीं है। वे लोग शीघ्र लाईसेंस नहीं बनाते हैं तो छापेमारी अभियान चलाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्वीकारा कि बगैर बाट बटखारा लाईसेंस के दुकान चलाने से सरकारी राजस्व की भारी क्षति हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में गन्ना पेराई करने वाले क्रशर चालक बगैर लाईसेंस के माप-तौल कर रहे हैं। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *