Breaking News

बिहार :: सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर ट्रैफिक जागरूकता रैली, दरभंगा में डीएम-एसएसपी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

दरभंगा : सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता के लिए जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विदा किया। नेहरू स्टेडियम से रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि सभी नागरिक बिना लाईसेंस के वाहन का प्रयोग न करें। दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के तथा चार पहिया वाहन बिना सीट बैल्ट के न चलाएं। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का प्रयोजन यह है कि सभी वाहन चालक अपनी सुरक्षा तथा अपनी सह यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के प्रति जागरूक हों। इसमें प्रशासन की भूमिका से ज्यादा स्वयं को जागरूक करने की आवश्यकता है, क्योंकि यह व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित है। उन्होंने अपील की कि अपनी सुरक्षा तथा अपने सहयात्रियों की सुरक्षा के लिए आप स्वयं जिम्मेवार बनें। उन्होंने यह भी कहा कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों पर दण्ड भी लगाया जाएगा। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों का वाहन चलाना गैर-कानूनी है।

उन्होनें सभी को संदेश दिया कि ट्रैफिक के नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें तथा सुरक्षित चलायें। सड़क पर ज्यादा तेज वाहन न चलाएं। हेलमेट पहनना जरूरी, नहीं तो होगा हेड इन्ज्युरी- इस संदेश के साथ रवाना की गयी इस रैली का रूट नेहरू स्टेडियम-लोहिया चौक, नाका नं0 6, कर्पूरी चौक, लहेरियासराय टावर, नेहरू स्टेडियम था। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार तथा जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *