Breaking News

विशाल सिंह की नई फिल्म “राजकुमार” का फर्स्ट लुक आउट

विशाल सिंह की नई फिल्म”राजकुमार” का फर्स्ट लुक आउट

पटना (चंदन कुमार) : भोजपुरी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और शानदार एक्शन को लेकर भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी खासे जगह बनने वाले अभिनेता विशाल सिंह की नई फिल्म ” राजकुमार” का फर्स्ट लुक आज चौकलेट डे अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफार्म लांच कर दिया गया है। लांच होते ही इसके पोस्टर को शेयर करने का हुजूम लगा हुआ हैं। फर्स्ट लुक में विशाल सिंह राजकुमार के स्टाईल में दिख रहे है वही अभिनेत्री आईरा शेख़ एक दूसरे को रोमांटिक मूड में आमने सामने दिख रही है। दूसरे तरफ आयज़ खान और अन्य अलग अलग लुक में दिख रहे हैं।

पोस्टर के बैकग्राउंड में समुंद्री शिप पर विशाल सिंह की एक एक्शन अवतर की थोड़ी झलकियां दिखाई दे रही है। नूरजहाँ फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म के निर्मात्री नूरजहाँ है जबकि निर्देशक हेमताज अली हैं।हालांकि फिल्म में संगीत दिया संगीतकार दामोदर राव, गीत लिखे है प्यारे लाल यादव,आज़ाद सिंह,राजेश मिश्रा,लेखक संजय सुहाना, हेमताज अली,संवाद सुरेंद्र मिश्रा,छायांकन शाहिल जे अंसारी,राहुल सक्सेना,संकलन संतोष हरावड़े,एक्शन शहाबुद्दीन शेख़,नृत्य ज्ञान सिंह,संजय कोर्बे,संजय सुमन विकाश कुमार,कार्यकारी निर्माता सलीम शेख़ और प्रचारक सोनू निगम हैं।बरहाल फ़िल्म का पोस्टर देख ऐसा ज्ञात हो रहा है कि फ़िल्म पूरी तरह से रोमांटिक हैं जिसमे मनोरंजन का हर वो रंग जिसे देख दर्शक खूब एन्जॉय करेंगें। फ़िल्म के मुख्य सितारें है विशाल सिंह, आईरा शेख़, रितिका शर्मा, अयाज़ खान व अन्य है।इस फ़िल्म से विशाल को खूब उम्मीदे हैं। बताते चले कि पिछले वर्ष विशाल की “गदर 2” रिलीज हुई थी, जिसको दर्शको द्व।रा अच्छी सराहना मिली थी।

पढें यह भी :-

19 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मी सफर, अबतक 25 से ज्यादा हिट फिल्मों के स्क्रिप्ट लिख चुके हैं वीरू ठाकुर

गर्व :: मिथिला का बेटा मायानगरी का मशहूर अभिनेता आनंद कुमार ठाकुर

Check Also

MMS :: भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का अश्लील वीडियो वायरल

https://youtu.be/MxzEb8GqMl0 देखें वीडियो भी… डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक अश्लील वीडियो सोशल …

फनकार – ए – आज़म थे ट्रेजडी किंग अभिनेता दिलीप कुमार : डॉ संजीव शमा

दिलीप कुमार के निधन से चाहनेवालों में शोक, फैन्स ने दी श्रद्धांजलि झंझारपुर (डॉ संजीव …

बनकाठी (वन की लकड़ी) – लॉकडाउन के दौरान एक अनोखी कहानी…

अमरेंद्र सुमन की स्पेशल रिपोर्ट : झारखंड का एक सुदूर गाँव बनकाठी गाँव के बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *