दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में उत्पाद थाना, बिरौल द्वारा अवैध शराब के परिवहन ,भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थलों पर गश्ती एवं छापामारी के क्रम में बिरौल थानान्तर्गत दाथ के निकट लावारिस अवस्था में खड़ी चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) की जाँच के क्रम में वाहन के सीट पर आठ (आठ) कार्टूनों में लगभग 70.53 लीटर अवैध विदेशी शराब पाया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

उत्पाद निरीक्षक, मद्यनिषेध गोपाल कुमार सिंह द्वारा चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) रजिस्ट्रेशन नम्बर – BR-06P-1252 के वाहन चालक एवं वाहन स्वामी की खोज-बीन किया गया, लेकिन इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका, तत्पश्चात जप्ती सूची बनाकर बरामद अवैध विदेशी शराब को जप्त किया गया।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत अपराध है। उन्होंने कहा कि अज्ञात के विरुद्ध शराब का परिवहन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !