सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार टीकाकरण पर काफी जोर दे रही है फिर भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में दरभंगा में एक सैलून संचालक ने अनूठी पहल शुरू की है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा के लहेरियासराय अंतर्गत बेंता वीआईपी रोड स्थित न्यू मेन्स हेयर स्टाइलिस्ट के संचालक शंभू ठाकुर ने वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए टीका लगवाने वाले लोगों के लिए फ्री में बाल काटने की घोषणा की है।

दरभंगा में एक सैलून ऐसा भी
जी हां कोरोना का वैक्सीन लगवाएं फोटो खिंचवाएं और फोटो दिखाकर बेंता के न्यू हेयर मेन्स स्टाइलिस्ट में फ्री में हजामत करवाएं। इस अनूठी पहल की खूब वाहवाही हो रही है।

सैलून संचालक शंभू ठाकुर ने स्वर्णिम टाईम्स को बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना की चर्चा जोरों पर हैं ऐसे में कोरोना से निजात का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन है। इसलिए देशहित में समाज को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से फैसला लिया कि कोरोना का टीका लेने वाले लोगों को फ्री में बाल कटवाने की सेवा दी जाएगी। कोविड 19 टीकाकरण करवाता हुआ फोटो दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

विशेष टीका केंद्र में 12 घंटे वैक्सीनेशन
बता दें कि दरभंगा के आयुर्वेदिक कॉलेज में 12 घंटे प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। 18+ और 45+ उम्र के रजिस्ट्रेशन वाले और बिना रजिस्ट्रेशन वाले सभी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक फ्री वैक्सीनेशन करा सकते हैं।वहीं सीएम नीतीश कुमार ने भी आगामी 6 महीनों में 6 करोड़ लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में दरभंगा के बेंता स्थित न्यू मेन्स हेयर स्टाइलिस्ट का ‘वैक्सीनेशन का फोटो दिखाकर फ्री में बाल कटवाने’ की पहल भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभियान में दरभंगा से अहम भूमिका अदा करेगी।



स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !