Breaking News

2 ADM समेत 9 BAS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

डेस्क : बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. एडीएम और उप सचिव स्तर के पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई ह

जारी अधिसूचना के मुताबिक, पूर्णिया के एडीएम मोहममद तारिक इकबाल और किशनगंज के एडीएम राहुल बर्मन का ट्रांसफर कर दिया गया है. मोहममद तारिक इकबाल को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का संयुक्त सचिव और राहुल बर्मन को नगर विकास एवं आवास विभाग का उप सचिव बनाया गया है.इनके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 7 अन्य पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

Notification
Pg 2

नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव कुमार देवेंद्र को पूर्णिया का एडीएम और पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे प्रमोद कुमार राम को किशनगज का एडीएम बनाया गया है. ग्रामीण विकास विभाग की ओएसडी कनक बाला को भविष्य निधि निदेशालय का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है. भविष्य निधि निदेशालय के सहायक निदेशक चित्रगुप्त कुमार को खान एवं भूतत्व विभाग में उप सचिव बनाये गए हैं.

Advertisement

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *