Breaking News

गांधी जयंती :: सांसद गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में दरभंगा भाजपा का पदयात्रा

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय लहेरियासराय टावर से दरभंगा टावर तक सांसद गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी।

इस मौके पर सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि समाज के बुराईयों के प्रति गांधी के सिद्धांतों और अंग्रेजी हुकुमत से आजादी के उनके संकल्प को अपनाकर नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्य के मूल्यों की सार्थकता और अहिंसा को महात्मा गांधी ने वर्षों पहले प्रारंभ किया था। इस क्रम में सांसद ने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए सिद्धांतों के बिना राजनीति, काम के बिना धन, विवेक के बिना सुख, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान और त्याग के बिना पूजा की चर्चा करते हुए इसे अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी के सपनों का भारत निर्माण करने का संकल्प लिया है।

विधायक संजय सरावगी ने कहा कि हम सभी मिलकर भारत को गांधी के सपनों का भारत बनायेंगे। उन्होंने स्वच्छता पर बल देते हुए शौचालय के साथ-साथ शराब और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग पर रोक लगाने की अपील की। इस मौके पर कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील कुमार सिंह, मिश्रीलाल यादव, डॉ. मुरारी मोहन झा, मीना झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, संजीव साह, शिवजी यादव, प्रदीप ठाकुर, सुजित मल्लिक, राजेश रंजन, संतोष पासवान, मनीष जायसवाल, कमलेश झा, अभय झा, बालेन्दु झा, पिन्टु झा, प्रदीप गुप्ता, पारस नाथ चौधरी, कृष्ण भगवान झा, मणिकांत झा

सुमित झा, अशोक नायक, दिनेश महतो, संजीव गुप्ता, रामाज्ञा चौधरी, मणिकांत मिश्र, शंकर भगवान, निर्भय भारद्वाज, तनवीर हसन, धर्मशिला गुप्ता, संगीता साह, श्रवण महतो, सालीनाथ प्रसाद, अशोक साह, अखिलेश सिंह, विकास चौधरी, अविनाश कुमार, अंकुर गुप्ता, विजय सहनी, अंजनी सहनी, प्रमोद शरण साह, दिलीप पासवान, लक्ष्मण झुनझुनवाला आदि ने भाग लिया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …