डेस्क : दरभंगा के कमतौल स्थित मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की एक सौ पचासवीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्कूल के निदेशक सुमित कुमार ने गांधी जी के तस्वीर पर माला तथा पुष्पांजलि कर गांधी जी के जीवन को याद किया और सभी शिक्षकों को कहा कि आप सभी पर राष्ट्र ने एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी सौपी है।

हमें अपने समाज के सभी बच्चों को अच्छा नागरिक और गांधी जी के बताए अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाना है। सभी धर्मों का आदर, गरीब और अमीरों के बीच के फासले को खत्म करना है। किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना अहिंसा रूपी हथियार से करना होगा ।

इस सभा को मुख्य रूप से नवीन चौधरी , कृष्णकांत ठाकुर , सौरभ कुमार , मुरारी कुमार , सनी कुमार आदि ने गांधी जी के जीवनी और उनके विचारों से सभी को अवगत कराया।

साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा पारित पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया गया ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !