दरभंगा : शहर में इन दिनों पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. सभी तालाब सूख रहे है.एक आपदा बन कर ये समस्या लोगों के सामने आई है.ऐसे में लोग अपने घर में पेय जल के लिए परेशान है .एक समय था जब लोग अपने घर से पानी निकाल कर राहगीरों के लिए प्याऊ लगाते थे लेकिन जल की समस्या ने इस परम्परा को खत्म कर दिया है.अब राहगीरों के लिए भी यह भयवाह बन गया कि वह अंजान शहर किसी न किसी काम से आते है और ऐसे में उन्हें अत्यधिक पैसे पानी पर खर्च करने पड़ते है.

इस बीच शहर में सालों से सामाजिक सारोकारता का काम कर रही गौरवशाली दरभंगा टीम ने राहगीरों की महंगे पानी और पानी की किल्लत की समस्या को समझते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर शीतल जल की व्यवस्था कर लोगों को बड़ी राहत दी है साथ ही आज लोगों से आग्रह किया कि वह तालाबों को बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने में टीम की मदद करें.

लोगों का कहना है कि जब तपती धूप में निःशुल्क पानी मिल जाता है तो थोड़ी सी राहत मिलती है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
स्थानीय लोगों ने टीम की सराहना करते हुए बताया कि, पैसे खर्च करके लोग अपने घरों में ड्रम और कैन के माध्यम से पानी मंगा लेते है लेकिन राह चलते पानी खरीद खरीद कर पीना असम्भव होता है.

टीम के सदस्यों द्वारा बाताया गया कि आज जल के साथ शरबत की भी व्यवस्था की गई ,जल सेवा केंद्र पर सैकड़ों लीटर पानी टीम के द्वारा वितरित किया गया.

इस सेवा का अधिकतम लाभ दिन भर तपती धूप में रिक्शा चला रहे चालकों को मिल रहा है.

लोगों को जल पिलाने में गौरवशाली दरभंगा टीम के रवि प्रकाश ,अविनाश कुमार,राहुल कुमार,कल्पराज नागवंशी, संतोष चौधरी ,पीयूष सिन्हा आदि मौजूद थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !