Breaking News

गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं मिल रही है पानी की सुविधा, किसान परेशान

लखनऊ (राम मोहन गुप्ता) :राजधानी लखनऊ के तहसील बख्शी का तालाब के ग्राम पंचायत सिंघामऊ के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं जोरो से क्रय किया जा रहा है। लेकिन वहां पर आने वाले किसानों को पानी पीने के लिए बड़ी किल्लत उठानी पड़ती है।


जब वहां पर जाकर पूछताछ की गई तो किसान तनु नरेश अशोक अनुज विमल नरेंद्र वैभव व अन्य किसानों ने बताया कि वे गेहूं क्रय करने के लिए लाते हैं।और जब प्यास लगती है तो वहां पर पानी की कोई सुविधा नहीं है जिससे कि वह पानी पीने के लिए कहीं दूसरी जगह अन्य स्थान पर जाते हैं।

गेहूं क्रय केंद्र पर पानी के अलावा सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं ।और वहां के सचिव बाजपेई ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या सिर्फ पानी की ही है जिससे कि सचिव व स्टाफ को भी पानी की असुविधा के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है पानी की सुविधा ना होने के कारण किसान ऐसी भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए इधर-उधर जाते हैं।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …