Breaking News

खुशखबरी :: दरभंगा AIIMS को केंद्रीय कैबिनेट की मुहर, 1264 करोड़ की लागत से 4 साल में होगा तैयार

डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार को एक और सौगात पीएम नरेंद्र मोदी ने दी है. मोदी कैबिनेट ने आज दरभंगा में एम्स बनाने की मंजूरी दे दी है.

दरभंगा एम्स 1264 करोड़ की लागत से बनेगा. इसके निर्माण का कार्य चार साल में पूरा होगा. पिछले दिनों ही वित्त मंत्रालय ने एम्स निर्माण में आने वाली लागत को हरी झंडी दे दी थी. प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार दरभंगा एम्स 750 बेड का होगा. दरभंगा के बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से एम्स के निर्माण कार्य समीक्षा करने की अपील की थी. अश्विनी चौबे ने बताया कि दरभंगा एम्स को लेकर वित्त मंत्रालय के व्यय वित्त समिति से हरी झंडी मिल गई है. जिसके बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

बता दें कि दरभंगा में एम्स के बनाने के लिए 2015 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली में वादा किया था. इसको लेकर 25 अगस्त को वित्त सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्राइमरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिल चुकी थी. जिसके बाद मोदी कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी. कुछ दिन पहले ही नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी दरभंगा जिला में हवाई अड्डा परिसर में उड़ान संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर दरभंगा एयरपोर्ट से नवंबर में विमान सेवा शुरू हो जाने की बात कही थी.

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *